सही शब्द… सही समय !
ग्राहक को चैट पर क्या लिखें और कब भेजें
रोज़ ग्राहक के मैसेज आते हैं — भाव पूछा, पेमेंट अटका, डिलीवरी लेट हो गई, ग्राहक नाराज़ है। हर बार सही शब्द ढूँढने में समय जाता है, और जल्दी में लिखा गया जवाब कई बार गलत भी निकल जाता है।
इस किताब में हर हालत के लिए 77 तैयार मैसेज हैं — हिंदी, हिंग्लिश और इंग्लिश में। नाम भरिए, भेज दीजिए।
इसमें क्या मिलेगा
- 77 मैसेज, हालत के हिसाब से बाँटे गए — नया ग्राहक, ऑर्डर, पेमेंट, डिलीवरी, शिकायत, छूट माँगना
- हर मैसेज हिंदी, हिंग्लिश और इंग्लिश — जो ग्राहक जिस भाषा में बात करे, वही भेजिए
- सूची में टैप करते ही सीधे उसी मैसेज पर पहुँच जाइए — ढूँढने की ज़रूरत नहीं
- 150 पन्ने, मोबाइल पर पढ़ने के लिए बने
किसके लिए: दुकान, बुटीक, टिफ़िन सर्विस, कोचिंग क्लास और कोई भी जो ग्राहक से चैट पर बात करता है।
फॉर्मैट: पीडीएफ — फ़ोन, टैबलेट या लैपटॉप, कहीं भी खोल सकते हैं। टैप करके सीधे मैसेज पर पहुँचने वाले लिंक पीडीएफ ऐप पर निर्भर करते हैं — यह फ़ाइल Google Drive में टेस्ट की गई है।
भाषा: हिंदी (मैसेज तीनों भाषाओं में)
डाउनलोड कैसे मिलेगा: ऑर्डर के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यह किताब में नहीं है: प्रिंट कॉपी, कोई ऐप या सॉफ्टवेयर।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
१. किताब कैसे मिलेगी?
ऑर्डर पूरा होते ही आप अपने अकाउंट में लॉगिन करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कोई इंतज़ार नहीं, कोई कूरियर नहीं।
२. क्या यह फ़ोन पर पढ़ सकते हैं?
हाँ, किताब मोबाइल पर पढ़ने के लिए ही बनाई गई है। फ़ोन, टैबलेट और लैपटॉप — कहीं भी खुल जाती है। टैप करके सीधे मैसेज पर पहुँचने वाले लिंक Google Drive में अच्छे से चलते हैं।
३. क्या मैसेज सिर्फ़ हिंदी में हैं?
नहीं। हर मैसेज हिंदी, हिंग्लिश और इंग्लिश — तीनों में है। जो ग्राहक जिस भाषा में बात करे, वही मैसेज भेज सकते हैं।
४. एक बार खरीदने के बाद क्या दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ। खरीदने के बाद आप अपने अकाउंट से किताब 5 बार तक डाउनलोड कर सकते हैं — इतनी बार में फ़ोन और लैपटॉप, दोनों पर आराम से सेव हो जाती है।
५. क्या यह मेरे काम के लिए है?
अगर आप दुकान, बुटीक, टिफ़िन, कोचिंग या कोई भी सेवा चलाते हैं और ग्राहक से चैट पर बात करते हैं, तो हाँ। मैसेज हर तरह के छोटे कारोबार पर लागू होते हैं।





Reviews
There are no reviews yet.